शोभा यात्रा निकली, मां काली की प्रतिमा का विसर्जन

शोभा यात्रा निकली, मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 13 एसआईएम: 6- आरती करते श्रद्धालु, 3- ट्रक पर सजी मां काली की व अन्य प्रतिमाएं प्रतिनिधि, सिमडेगा. शहरी क्षेत्र में मां काली की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित दूर्गा पूजा पंडाल में लगातार तीन दिन तक मां काली की […]
शोभा यात्रा निकली, मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 13 एसआईएम: 6- आरती करते श्रद्धालु, 3- ट्रक पर सजी मां काली की व अन्य प्रतिमाएं प्रतिनिधि, सिमडेगा. शहरी क्षेत्र में मां काली की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित दूर्गा पूजा पंडाल में लगातार तीन दिन तक मां काली की प्रतिमा का पूजन करने के बाद शुक्रवार को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. सुबह में हवन पूजन किया गया. उसके बाद आरती की गयी. आरती में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की. आरती के बाद छोटे- छोटे बच्च्यिों द्वारा कलश को तालाब में विसर्जन किया गया. शाम को धूमधाम से मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा नीचे बाजार दुर्गा पूजा पंडाल से निकाली गयी. ट्रक पर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया. इसके बाद प्रतिमाओं को सबसे पहले मुख्य पथों से होते हुए भट्ठी टोली तक ले जाया गया. इसके बाद पुन: मुख्य पथ पर प्रिंस चौक तक ले जाया गया. वापसी में कचहरी रोड होते हुए शाामटोली तक ले जाया गया. शामटोली से वापस मुख्य पथ होते हुए मूर्ति विसर्जन तालाब डिप्टी टोली ले जाया गया. यहां पर मां काली की प्रतिमा की अंतिम आरती की गयी. आरती के बाद प्रतिमाओं को जल में विसर्जन कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










