जी... टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

जी… टेंपो पलटा, आठ लोग घायल13 गुम 27 में हादसे के बाद परिजनों को फोन से जानकारी देतेप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से सटे गणेशपुर डीपा के समीप टेंपो पलट गया. जिसमें उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना शाम पांच बजे की है. ये लोग गुमला से बघिमा जा रहे […]
जी… टेंपो पलटा, आठ लोग घायल13 गुम 27 में हादसे के बाद परिजनों को फोन से जानकारी देतेप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से सटे गणेशपुर डीपा के समीप टेंपो पलट गया. जिसमें उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना शाम पांच बजे की है. ये लोग गुमला से बघिमा जा रहे थे. तभी बीच सड़क पर कुत्ता आ गया. कुत्ता को बचाने में चालक ने संतुलन खो दिया. घटना के आसपास के लोग जुटे और सभी घायलों को टेंपो से निकाला. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो की रफ्तार अधिक थी. इस कारण टेंपो पलटने के बाद सड़क पर घसीटने लगा. भगवान का शुक्र रहा कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई. घायलों में गोजा गांव के सावन लोहरा, भलदम चट्टी के कौशल्या देवी, केड़ेंग के मीरा गुलाब मिंज, ओडिल मिंज, साबित, उर्मिला, नीरा व कैलाश है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर जेएच-07डी- 5971 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










