पीडीएस के गोदाम में लगी आग

पीडीएस के गोदाम में लगी आग केरसई(सिमडेगा). केरसई थाना क्षेत्र के डांड़ीडांड़ स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हरि प्रसाद के गोदाम में आग लग गयी. इस घटना मेंं एक मोटरसाइकिल, दो फाइवर की पानी टंगी, आठ ड्राम, तिरपाल, लकड़ी आदि जल कर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात्रि में लगभग साढ़े […]
पीडीएस के गोदाम में लगी आग केरसई(सिमडेगा). केरसई थाना क्षेत्र के डांड़ीडांड़ स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हरि प्रसाद के गोदाम में आग लग गयी. इस घटना मेंं एक मोटरसाइकिल, दो फाइवर की पानी टंगी, आठ ड्राम, तिरपाल, लकड़ी आदि जल कर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात्रि में लगभग साढ़े आठ बजे कुछ बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे. इसी क्रम में पटाखों की चिनगारी से तिरपाल में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. परिणाम स्वरूप वहां रखा उक्त सभी सामान जल कर खाक हो गये. ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










