बच्चियों ने बनायी आकर्षक रंगोली

Updated at :10 Nov 2015 7:37 PM
विज्ञापन
बच्चियों ने बनायी आकर्षक रंगोली

बच्चियों ने बनायी आकर्षक रंगोलीरंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया फोटो- एलडीजीए-1 से 3- बच्चों द्वारा बनाया गया रंगोली. लोहरदगा. बाल विकास महादेव आश्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने भाग लिया तथा आकर्षक रंगोली बना कर लोगों को हतप्रभ कर दिया. छात्राओं ने एक से बढ़ […]

विज्ञापन

बच्चियों ने बनायी आकर्षक रंगोलीरंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया फोटो- एलडीजीए-1 से 3- बच्चों द्वारा बनाया गया रंगोली. लोहरदगा. बाल विकास महादेव आश्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने भाग लिया तथा आकर्षक रंगोली बना कर लोगों को हतप्रभ कर दिया. छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनायी. मौके पर विद्यालय की प्राचार्या रीमा पांडेय ने छात्राआें द्वारा बनाये गये रंगोली का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है. प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों की जिज्ञासा कुछ और कर गुजरने की होती है. प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय की नुपुर कुमारी, दरक्षा नाज, नीलम कुमारी, वीणा कुमारी, दीपक कुमार, नूतन कुमारी, जयंती मेहत्ता, आर आलम, अनुपमा मिंज, पुष्पा सिंह, भारती सिंह, मिलन, रुबी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola