घाघरा में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी

Updated at :10 Nov 2015 6:03 PM
विज्ञापन
घाघरा में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी

घाघरा में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी घाघरा. प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गयी है. बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग व सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी समीर कच्छप ने बताया कि घाघरा प्रखंड में चौथे चरण में मतदान होने का समय निर्धारित है. जिसके लिए 12 से लेकर 20 नवंबर […]

विज्ञापन

घाघरा में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी घाघरा. प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गयी है. बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग व सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी समीर कच्छप ने बताया कि घाघरा प्रखंड में चौथे चरण में मतदान होने का समय निर्धारित है. जिसके लिए 12 से लेकर 20 नवंबर तक नामांकन व 21 से लेकर 30 तक स्क्रूटनी होगा. 24 से लेकर 26 नवंबर तक नाम वापसी, 27 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा. 12 दिसंबर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गयी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. घाघरा प्रखंड कार्यालय में मुखिया व वार्ड के सदस्यों का नामांकन किया जायेगा. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी चुनाव कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं. अंचल अधिकारी ने नामांकन के दौरान संभावित सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रख कर अपनी गतिविधि करने का अपील किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola