अज्ञात अपराधियों ने मारुति वैन जलायी

Updated at :10 Nov 2015 6:03 PM
विज्ञापन
अज्ञात अपराधियों ने मारुति वैन जलायी

अज्ञात अपराधियों ने मारुति वैन जलायी सिसई. थाना क्षेत्र के सुरसा गांव निवासी नौशाद अंसारी के मारुति वैन (जेएच08ए 9589) को गत रात्रि अज्ञात अपराधियों ने जला दी. घटना के संबंध में नौशाद ने सिसई थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नौशाद गत सोमवार की रात्रि अपनी मारुति वैन को अपने […]

विज्ञापन

अज्ञात अपराधियों ने मारुति वैन जलायी सिसई. थाना क्षेत्र के सुरसा गांव निवासी नौशाद अंसारी के मारुति वैन (जेएच08ए 9589) को गत रात्रि अज्ञात अपराधियों ने जला दी. घटना के संबंध में नौशाद ने सिसई थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नौशाद गत सोमवार की रात्रि अपनी मारुति वैन को अपने घर के सामने खड़ा किया था. इसी दौरान अपराधी वैन में आग लगा कर भाग निकले. स्थानीय लोगों ने वाहन जलते देख नौशाद को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था. वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने गांव का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola