लीड ::6::: प्रभात एक्सक्लुसिव : जेहनगुटुवा स्कूल दिसंबर में खुलेगा

लीड ::6::: प्रभात एक्सक्लुसिव : जेहनगुटुवा स्कूल दिसंबर में खुलेगा बिना सूचना के एक साल से आदिम जनताति स्कूल बंद हैप्रभात खबर में न्यूज छपने के बाद प्रशासन हरकत में आयीनोट : सर, संभव हो तो 28 अक्तूबर के न्यूज कटिंग लगा देंगेप्रतिनिधि, गुमलाबिशुनपुर प्रखंड के जेहनगुटुवा आवासीय स्कूल में नामांकित आदिम जनजाति बच्चे फिर […]
लीड ::6::: प्रभात एक्सक्लुसिव : जेहनगुटुवा स्कूल दिसंबर में खुलेगा बिना सूचना के एक साल से आदिम जनताति स्कूल बंद हैप्रभात खबर में न्यूज छपने के बाद प्रशासन हरकत में आयीनोट : सर, संभव हो तो 28 अक्तूबर के न्यूज कटिंग लगा देंगेप्रतिनिधि, गुमलाबिशुनपुर प्रखंड के जेहनगुटुवा आवासीय स्कूल में नामांकित आदिम जनजाति बच्चे फिर स्कूल जा सकेंगे. यह स्कूल दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा. कल्याण विभाग गुमला ने इसपर पहल शुरू कर दिया है. कल्याण विभाग रांची को पत्र लिख कर बिहार मुसहर सेवा संघ अनीसाबाद पटना से एमओयू रद्द करने की मांग की है. जिससे कल्याण विभाग इसे अपने अधीन लेकर स्कूल चला सके. अभी यह स्कूल एक साल से बंद है. क्योंकि पटना की संस्था ने बिना सरकार को सूचना दिये एक साल पहले स्कूल को बंद कर दिया. जिससे स्कूल में नामांकित 60 आदिम जनजाति बच्चे भटक रहे हैं. अब ये स्कूल न जाकर अपने घरों में रहते हैं. इस समाचार को प्रभात खबर ने 28 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता के साथ छापा है. न्यूज छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि जेहनगुटुवा स्कूल अब कल्याण विभाग अपने हाथों में लेकर चलायेगा. नवंबर माह के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक स्कूल चालू कर दिया जायेगा. गुमला से इसके लिए कल्याण आयुक्त रांची को पत्र लिखा गया है. स्कूल बंद : हो रही है राशि की निकासीजेहनगुटुवा स्कूल गुमला से 55 किमी दूर है. यहां सिर्फ आदिम जनजाति बच्चे पढ़ते थे. एक से पांच क्लास तक की पढ़ाई होती थी. असुर, बिरहोर व बिरिजिया जाति के 60 बच्चे पढ़ते थे. लेकिन एक साल से स्कूल बंद है. अभी भी स्कूल के संचालन के नाम पर पैसाें की निकासी की जा रही है. इस मामले में जिले के अधिकारियों ने कहा कि जांच कर संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा.आयुक्त ने कहा : स्कूल चालू करेंदक्षिणी प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल ने जेहनगुटुवा स्कूल की जांच किये, स्कूल बंद पाया. वे बच्चों व अभिभावकों से मिले. पढ़ाई बंद है. बच्चे घूम रहे हैं. इसपर उन्होंने चिंता व्यक्त की. जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूल को जल्द चालू कराये. जो समस्या है, उसे दूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










