जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 7:31 PM

विज्ञापन

जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालुफोटो ((1) भगवती जागरण का उदघाटन करती नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी में भगवती जागरण का आयोजन किया गया. भगवती जागरण में श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. रांची, जमशेदपुर एवं बोकारो से पहुंचे कलाकारों ने रात भर श्रद्धालुअों को झुमाया. प्यारा सजा है तोरा […]

विज्ञापन

जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालुफोटो ((1) भगवती जागरण का उदघाटन करती नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी में भगवती जागरण का आयोजन किया गया. भगवती जागरण में श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. रांची, जमशेदपुर एवं बोकारो से पहुंचे कलाकारों ने रात भर श्रद्धालुअों को झुमाया. प्यारा सजा है तोरा द्वार भवानी… के भक्ति गीत से जागरण प्रारंभ हुआ. भगवती जागरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमल किशोर कुमार की पत्नी नीरू शांति भगत ने कहा कि माता के दरबार में हाजिरी लगाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है. भगवती जागरण का अर्थ माता के स्वागत में रात भर जागरण करना है. माता भगवती से प्रार्थना है कि जिले में अमन-चैन बना रहे. गायिका स्नेही जी, रीना जी ने अपने सुरों से श्रद्धालुअों का मन मोह लिया. चलो बुलावा अाया है, माता ने बुलाया है समेत कई गीत पेश किये. भगवती जागरण की टीम में गायक प्रदीप कुमार सिंह, वाद्ययंत्र में श्रवण कुमार, सोनू श्रीवास्तव, मनोज कुमार सुमन, झांकी में विरू, दिनेश, सुचिता समेत अन्य कलाकार शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनुराग साहू उर्फ अनु, शैलेश कुमार समेत अन्य का मुख्य योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola