हथियार भिड़ा कर लूटपाट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 7:15 PM

विज्ञापन

हथियार भिड़ा कर लूटपाटकुड़ू (लोहरदगा). एनएच 75 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर कोकर के समीप दो अज्ञात अपराधी हथियार की नोंक पर मोटरसाइकिल सवार दंपती से आठ हजार नकद व मोबाइल लूट कर फरार हो गये. कुड़ू थाना को दिये बयान में चान्हो थान क्षेत्र के पतरातू साड़म गांव निवासी राजू महतो ने बताया कि एलआइसी […]

विज्ञापन

हथियार भिड़ा कर लूटपाटकुड़ू (लोहरदगा). एनएच 75 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर कोकर के समीप दो अज्ञात अपराधी हथियार की नोंक पर मोटरसाइकिल सवार दंपती से आठ हजार नकद व मोबाइल लूट कर फरार हो गये. कुड़ू थाना को दिये बयान में चान्हो थान क्षेत्र के पतरातू साड़म गांव निवासी राजू महतो ने बताया कि एलआइसी में प्रीमियम देने के लिए 6200 रु एवं दो हजार रुपये अलग से लेकर कुड़ू की तरफ आ रहे थे. इसी बीच कोकर पतरा के समीप दो अपराधी अोवरटेक कर हथियार का भय दिखा कर रोक दिये, एवं 8200 रु व एक मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घटनास्थल से हेंजला पुलिस पिकेट की दूरी मात्र आधा किमी है. नेशनल हाइवे जैसी व्यस्त सड़क पर दिन-हहाड़े इस घटित घटना में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है. अज्ञात अपराधियों पर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola