शहर में दो लाख रुपये की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 6:13 PM
शहर में दो लाख रुपये की चोरी गुमला. गुमला शहर के दो दुकानों में बुधवार की रात को दो लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. चोरों का पता नहीं चला है. पहली घटना शहर के मेन रोड स्थित गुमला टोबैको कंपनी फार्म में […]
शहर में दो लाख रुपये की चोरी गुमला. गुमला शहर के दो दुकानों में बुधवार की रात को दो लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. चोरों का पता नहीं चला है. पहली घटना शहर के मेन रोड स्थित गुमला टोबैको कंपनी फार्म में घटी. चोरों ने दुकान का चदरा फाड़ कर अंदर घुसे और एक लाख 28 हजार 750 रुपये का सिगरेट की चोरी करके ले गये. इस संबंध में अभिषेक कुमार जासवाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इससे पहले भी उक्त दुकान में चोरी की घटना घट चुकी है. लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं गये हैं. दूसरी घटना बस पड़ाव स्थित आधुनिक मोबाइल दुकान में घटी. यहां चोरों ने दुकान का दीवार तोड़कर 70 हजार रुपये का मोबाइल, होम थियेटर, कंप्यूटर, चार्जर व अन्य सामान चोरी कर ले गये. इस संबंध में दुकान संचालक सोनू खान ने थाने में केस किया है. उसने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की. दूसरे दिन दुकान खोला, तो चोरी की जानकारी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










