बिहार में भाजपा की जीत नश्चिति : ओम सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2015 7:00 PM

विज्ञापन

बिहार में भाजपा की जीत निश्चित : ओम सिंह लोहरदगा. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में दिनारा, काराकट, सासाराम विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा से लौट कर बताया कि बिहार विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन से स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा. भाजपा की सरकार बनेगी. श्री […]

विज्ञापन

बिहार में भाजपा की जीत निश्चित : ओम सिंह लोहरदगा. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में दिनारा, काराकट, सासाराम विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा से लौट कर बताया कि बिहार विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन से स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा. भाजपा की सरकार बनेगी. श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस नीतिश कुमार तथा लालू यादव की नापाक गंठबंधन को बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इन्हें सबक सिखायेगी. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में जन सैलाब उमड़ रही है. लाखों की संख्या में लोग उन्हें सुनने आ रहे हैं और भाजपा गंठबंधन के जीत के प्रति आश्वस्त कर रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि लालू यादव स्तरहीन बातें कर रहे है. जातीय उन्माद पैदा कर वोट बैंक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, पर बिहार की जनता विकास एवं स्वच्छ प्रशासन के लिए भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola