सरकार पेंशनरों की समस्या पर विचार करे

Updated:
विज्ञापन

गुमला. झारखंड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता बैद्यनाथ चंद्र अधिकारी ने की. बैठक में 26 जून को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय पेंशनरों के प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की गयी. चर्चा के साथ प्रदर्शन में शामिल होने वाले पेंशनरों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. बैठक में राज्य सरकार से यह […]

विज्ञापन

गुमला. झारखंड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता बैद्यनाथ चंद्र अधिकारी ने की. बैठक में 26 जून को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय पेंशनरों के प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की गयी. चर्चा के साथ प्रदर्शन में शामिल होने वाले पेंशनरों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. बैठक में राज्य सरकार से यह मांग की गयी कि सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर आवश्यक कार्रवाई करें. बैठक में फ्लोरा एक्का के पारिवारिक पेंशन की समस्याओं पर विचार किया गया एवं उनसे आवश्यक अभिलेखों की मांग की गयी. बैठक में 1/1/06 के पहले के पेंशनरों को ग्रेड पे देकर वेतन निर्धारण के संबंध में विचार विमर्श किया गया. विचार विमर्श के उपरांत सरकार से मांग की गयी कि तत्काल निर्णय लेकर पेंशनरों की समस्या का निदान करे. मौके पर हिलारियुस तिर्की, युगेश्वर मिश्र, महावीर मिश्र, छेदी भगत, राजकिशोर मिश्र, अघनु बड़ाइक, गौरी प्रसाद, सिधेश्वर प्रसाद, वासुदेव नारायण मुंडा, सुखनाथ महतो, बसंत पांडेय, पूर्णिमा सिंह, फ्लोरा एक्का, बसंती गुडि़या सहित सभी सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola