तीन माह से विद्युत आपूर्ति लचर, ग्रामीण आंदोलन करेंगे
घाघरा. प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक गांव विगत चार माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं. प्रखंड के रूकी फीडर में आनेवाले गांव देवाकी, आदर, ईटकिरी, सरांगो, नाथपुर, नवाटोली, लप्सर, चुल्हामाटी, सेरेंगदाग, हडहापाट, पिठवरटोली, नवाडीह, खपराटोली, बाबाधाम, सलगी सहित तीन दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. अनियमित […]
घाघरा. प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक गांव विगत चार माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं. प्रखंड के रूकी फीडर में आनेवाले गांव देवाकी, आदर, ईटकिरी, सरांगो, नाथपुर, नवाटोली, लप्सर, चुल्हामाटी, सेरेंगदाग, हडहापाट, पिठवरटोली, नवाडीह, खपराटोली, बाबाधाम, सलगी सहित तीन दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं.
अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायत ग्रामीणों ने घाघरा में बिजली का संचालन कर रहे फ्रेंचाइजी कार्यालय में कई बार लिखित रूप से की. ग्रामीणों ने 24 घंटे के अंदर बिजली बहाल नहीं करने पर सड़क जाम कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है. बिजली समस्या के संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार रवि, भिखारी भगत, ने कहा कि फ्रेंचाइजी कार्यालय द्वारा नकारात्मक बयानबाजी चिंताजनक है. इसकी शिकायत डीसी व सीएम से मुलाकात कर करेंगे. फ्रेंचाइजी के संचालक अजय सिन्हा ने कहा कि तीन माह से बिजली आपूर्ति बाधित है. यह जानकारी मुझे है. लेकिन हम उसे ठीक नहीं कर सकते है. आपूर्ति करना मेरा काम नहीं बल्कि विभाग का कार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










