महासंपर्क अभियान को सफल बनाये : स्पीकर
भरनो. सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल भरनो की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने की. बैठक में विस स्पीकर दिनेश उरांव ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. सदस्यता अभियान के बाद परची के माध्यम से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पूर्व […]
भरनो. सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल भरनो की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने की. बैठक में विस स्पीकर दिनेश उरांव ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. सदस्यता अभियान के बाद परची के माध्यम से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पूर्व की पद्धति सदस्यता अभियान चला कर लोगों से पांच रुपये शुल्क लेकर प्राथमिक सदस्य बनाये जाते रहे है. लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि जो कार्यकर्ता कम से कम एक सौ सदस्य बनायेगा, वहीं पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता कहलायेगा. हम सभी को मिल कर महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाना है. मौके पर अशोक केसरी, महावीर पांडा, संतोष पांडा, शंकर शाही, बलदेव साहू, रामनंदन शाही, मनोज वर्मा, बबलू ओहदार, शिव सिंह, एनामुल खान, चंद्र पाहन, जितेंद्र चौबे, अनिल शर्मा, प्रेम रंजन गोप, श्याम लाल अग्रवाल, संजय गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










