महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी
6 गुम 4 में बैठक में महिलाएं.पालकोट. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में यूनिसेफ संपोषित महिमा कार्यक्रम द्वारा लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्था के तहत एडब्ल्यूडब्ल्यू, बीटीटी व सहियाओं का एक दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में मासिक धर्म के समय अपनाये जानेवाली स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने बताया कि मासिक […]
6 गुम 4 में बैठक में महिलाएं.पालकोट. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में यूनिसेफ संपोषित महिमा कार्यक्रम द्वारा लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्था के तहत एडब्ल्यूडब्ल्यू, बीटीटी व सहियाओं का एक दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में मासिक धर्म के समय अपनाये जानेवाली स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान रक्त स्राव, तकलीफों एवं सलेटेरा पैड के निराकरण व उचित प्रयोग की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान अंधविश्वास, रुढि़वादिता दूर करने का सुझाव दिया गया. मौके पर सीडीपीओ सुशाना केरकेट्टा, पूनम देवी, लक्ष्मी कुमारी, अनिल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










