महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज शिक्षित होगा : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

पालकोट. टीपीसी भवन पालकोट में आयोजित तीन दिनी साक्षरता प्रशिक्षण सह उन्मूखीकरण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ. मुख्य अतिथि डीइओ नीरु पुष्पा टोप्पो ने समापन कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को साक्षर बनाना जरूरी हो गया है. महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा समाज शिक्षित […]

विज्ञापन

पालकोट. टीपीसी भवन पालकोट में आयोजित तीन दिनी साक्षरता प्रशिक्षण सह उन्मूखीकरण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ. मुख्य अतिथि डीइओ नीरु पुष्पा टोप्पो ने समापन कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को साक्षर बनाना जरूरी हो गया है. महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा. शिक्षा के बल पर समाज में विकास की नयी परिभाषा लिखी जा सकती है. लेकिन यह तभी संभव होगा, जब पूरा समाज शिक्षित होगा. वर्तमान समय में शिक्षा हर तबके के लोगों के लिए जरूरी हो गया है. इसलिए निरक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि वे अपने गांव-घर व मुहल्ले के निरक्षरों को साक्षर बना सके. कार्यक्रम को बीडीओ सतीश कुमार, सीओ सरोज एनी तिर्की ने भी संबोधित किया. मौके पर बीइइओ राजकुमार सिंह, अलख नारायण सिंह, कमला लकड़ा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola