श्याम बिहारी ने थाने में योगदान दिया
चैनपुर. चैनपुर थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में श्याम बिहारी मांझी ने बुधवार से योगदान दे दिया है. योगदान देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा है कि मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने सहयोगियों और चैनपुर की जनता के साथ मिल कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखूं. यहां बता दें कि […]
चैनपुर. चैनपुर थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में श्याम बिहारी मांझी ने बुधवार से योगदान दे दिया है. योगदान देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा है कि मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने सहयोगियों और चैनपुर की जनता के साथ मिल कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखूं. यहां बता दें कि श्री मांझी एक थानेदार के रूप में जहां भी रहे हैं. अच्छा काम करते आये हैं. डुमरी में भी उनका कार्यकाल अच्छा रहा है. चैनपुर के लोगों को नये थाना प्रभारी से काफी उम्मीद है. क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित है. कई बड़ी घटनाएं घट चुकी है. ऊपर से इस क्षेत्र में जमीन माफिया हावी हैं. ऊपर से पशुओं की तस्करी व अवैध शराब की खूब बिक्री होती है. इन पर रोक लगाने की मांग जनता करते आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










