:4::::: कुपोषण से पीडि़त मुर्शीदा के लिए मदद की गुहार
1 गुम 12 में बच्चे को गोद में लिये परिजन.सिसई. सरकार कुपोषण हटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. इसके बावजूद आज भी कुपोषण से लोग प्रभावित हो रहे हैं. बुधवार को सिसई में रमजान के मौके पर जकात फितरा मांगने आये बिहार के औरंगाबाद की मुर्शीदा खातून (3 वर्ष) मात्र छह माह […]
1 गुम 12 में बच्चे को गोद में लिये परिजन.सिसई. सरकार कुपोषण हटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. इसके बावजूद आज भी कुपोषण से लोग प्रभावित हो रहे हैं. बुधवार को सिसई में रमजान के मौके पर जकात फितरा मांगने आये बिहार के औरंगाबाद की मुर्शीदा खातून (3 वर्ष) मात्र छह माह की दिखती है. जो चलने-फिरने में असमर्थ है. मुर्शीदा को उसकी बहन रजिया खातून व रिश्ते की नानी आमना खातून साथ लेकर सिसई आयी थी. आमना ने कहा कि मुर्शीदा की तीन बहन व दो भाई है. मां बीमार है. पिता नहीं है. इन्हें बिहार में कोई सुविधा नहीं मिलती है. गांव के मुखिया उमेश यादव मदद करते थे. लेकिन वे अब मुखिया नहीं हैं, तो कोई मदद नहीं करते हंै. किसी तरह इनका परिवार भीख मांग कर पेट भरता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










