:4::::: मेरे साथ अन्याय हुआ है : मुक्ता
72 प्रतिशत लाने के बाद भी विकलांग कोटा में नाम नहीं है1 गुम 2 में मुन्नू मुक्ता कुमारी.गुमला. पालकोट प्रखंड की मुन्नू मुक्ता कुमारी ने शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त की है. लेकिन शिक्षा विभाग ने उसकी सफलता के साथ मजाक किया है. उसे विकलांग कोटा की सूची में शामिल नहीं किया […]
72 प्रतिशत लाने के बाद भी विकलांग कोटा में नाम नहीं है1 गुम 2 में मुन्नू मुक्ता कुमारी.गुमला. पालकोट प्रखंड की मुन्नू मुक्ता कुमारी ने शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त की है. लेकिन शिक्षा विभाग ने उसकी सफलता के साथ मजाक किया है. उसे विकलांग कोटा की सूची में शामिल नहीं किया गया है. मुक्ता का कहना है कि उससे कम अंक लाने वाले कई लोगों का नाम काउंसलिंग सूची में डाला गया है. वह बताती है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों से मुलाकात की. सभी ने समस्या सुनी, दूर करने का वादा किया. लेकिन उसकी समस्या दूर नहीं हो रही है. उसका नाम सूची में अभी तक शामिल नहीं किया गया है. वह उच्च न्यायालय का शरण लेगी. उसके साथ अन्याय हुआ है. वह शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली के खिलाफ कोर्ट में केस करेगी. यहां बता दें कि मुक्ता दोनों पैर से विकलांग है. वह चल नहीं पाती. वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर किसी प्रकार जीविका चला रही है. एमए व बीएड की डिग्री प्राप्त की है. केओ कॉलेज गुमला से इतिहास प्रतिष्ठा से पास की है. बीएड में वह मेरिट लिस्ट में नंबर वन पर थी. लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही से वह दर-दर के ठोकरंे खाने को विवश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










