गांव पहुंचने से पहले ट्रांसफारमर गायब
बनालात एक्शन प्लान के तहत चयनित गांव में लगना था, लगा दिया दूसरे गांव मेंट्रांसफारमर नहीं पहुंचने से गांव के लोगों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीबिशुनपुर. बिजली विभाग अक्सर अपने कारनामों से चर्चा में रहा है. इस बार ट्रांसफारमर लगाने के मामले में विभाग चर्चा में आया है. बनालात एक्शन प्लान के तहत बिशुनपुर […]
बनालात एक्शन प्लान के तहत चयनित गांव में लगना था, लगा दिया दूसरे गांव मेंट्रांसफारमर नहीं पहुंचने से गांव के लोगों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीबिशुनपुर. बिजली विभाग अक्सर अपने कारनामों से चर्चा में रहा है. इस बार ट्रांसफारमर लगाने के मामले में विभाग चर्चा में आया है. बनालात एक्शन प्लान के तहत बिशुनपुर प्रखंड के छह घोर उग्रवाद प्रभावित गांवों में नया ट्रांसफारमर लगना था. इसके लिए गुमला से बिशुनपुर के लिए ट्रांसफारमर ले जाया गया. लेकिन निर्धारित गांव पहुंचने से पहले ही रास्ते से ट्रांसफारमर गायब हो गया. इससे गांव के लोग अचंभित है. गांव के लोगों द्वारा जब ट्रांसफारमर की खोज खबर ली गयी तो पता चला कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उक्त ट्रांसफारमर को किसी दूसरे गांव में लगा दिया है. विभाग के इस करतूत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गांव के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. ग्रामीणों के अनुसार बनालात, अंवराटोली, जोरी, बड़कादोहर व जमटी में ट्रांसफारमर लगाना था. लेकिन विभाग ने घाघरा के गुनिया व बड़काडीह में लगा दिया. ग्रामीणों के अनुसार बनारी तक ट्रांसफारमर पहुंचा था. इसके बाद गायब हुआ है. इस संबंध में एसडीओ राजेश लिंडा से संपर्क किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी. इइ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि एसडीओ को ट्रांसफारमर सौंपा गया है. वे ही बतायेंगे कि कहां-कहां लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










