बेटी बचाने व शिक्षित बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

24 गुम 22 में दीप जलाते अतिथिपालकोट. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बघिमा में पीएम जन-धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सूचना एवं प्रचार मंत्रालय के मनोज कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन-धन योजना को जनहित में फैलाने […]

विज्ञापन

24 गुम 22 में दीप जलाते अतिथिपालकोट. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बघिमा में पीएम जन-धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सूचना एवं प्रचार मंत्रालय के मनोज कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन-धन योजना को जनहित में फैलाने के लिए जन-जन को बैंक में खाता खोलवाना है. सभी के आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. श्री कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के तहत गांव के हर घर की सभी बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की. ताकि कोई भी बेटी हमारे देश, समाज, परिवार में अनपढ़ न रह जाये. साथ ही किसी के साथ अन्याय न हो. पीएम मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को पूरे जोर दिये हुए हैं. स्वच्छता अभियान के तहत अपने गांव घर के अगल बगल में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जला कर किया गया. मौके पर सोभीत टेटे, मनीष केसरी, मोहन सिंह, स्वाति मिंज, अगुस्टीना टोपनो, नीलम प्रभा केरकेट्टा, संजय कुमार, अनूप एक्का सहित विद्यालय की छात्राएं शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola