:डॉ ::::: सास-ससुर के समाधि पर माथा टेका

Updated:
विज्ञापन

24 गुम 7 में कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डॉ उरांव.गुमलाछोटानागपुर के काला हीरा के नाम से प्रसिद्ध कार्तिक उरांव व उनकी धर्म पत्नी सुमति उरांव की लिटाटोली गांव स्थित समाधि स्थल पर पूर्व आइजी सह कांग्रेस नेता डॉ अरुण उरांव ने माथा टेक कर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने का आशीर्वाद […]

विज्ञापन

24 गुम 7 में कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डॉ उरांव.गुमलाछोटानागपुर के काला हीरा के नाम से प्रसिद्ध कार्तिक उरांव व उनकी धर्म पत्नी सुमति उरांव की लिटाटोली गांव स्थित समाधि स्थल पर पूर्व आइजी सह कांग्रेस नेता डॉ अरुण उरांव ने माथा टेक कर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने का आशीर्वाद लिया. अपने ससुराल पहुंचने पर आसपास के लोगों से भी उन्होंने बात की. सास-ससुर के समाधि स्थल व प्रतिमा पर फूल चढ़ाये. मौके पर पूर्व डीडीसी पुनई उरांव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान, मिन्हाज, मोहम्मद एजाज अहमद, विश्वनाथ उरांव, अनिल उरांव, बाघंबर ओहदार ने भी समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ाये.गुमला में कमजोर है कांग्रेस गुमला से लिटाटोली पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने रमेश कुमार चीनी की नेतृत्व में डॉ उरांव का स्वागत किया. साथ ही उम्मीद जतायी कि अब संगठन मजबूत होगा. जो बिखराव आया है, वह भी दूर होगा. मिन्हाज व एजाज ने कहा कि गुमला में लीडरशीप की कमी है. इस कारण संगठन कमजोर होता जा रहा है. लीडर का काम सभी को साथ लेकर चलना है. लेकिन कांग्रेस के लीडर कुछ गिने-चुने लोगों को ही अपने साथ लेकर चलते हैं. डॉ उरांव ने कहा कि बदलाव जरूरी है. बदलाव के बाद ही कुछ नया होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola