लंबित योजनाओं की सूची जमा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गुमला. गुमला डीसी दिनेश चंद्र मिश्र के निर्देशानुसार बुधवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद शंकर मिश्र ने की. बैठक में एसी व डीसी बिल के समायोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा जमा बिलों पर चर्चा किया गया. साथ ही जिन विभागों ने अभी […]

विज्ञापन

गुमला. गुमला डीसी दिनेश चंद्र मिश्र के निर्देशानुसार बुधवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद शंकर मिश्र ने की. बैठक में एसी व डीसी बिल के समायोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा जमा बिलों पर चर्चा किया गया. साथ ही जिन विभागों ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है, उन्हें जल्द ही बिल जमा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा जिले के विभिन्न लंबित योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में सभी विभागों से लंबित योजनाओं की सूची मांगी गयी थी. श्री मिश्र ने बताया कि लंबित योजनाओं को पूर्ण कराना है. सभी विभाग जल्द से जल्द अपने-अपने विभागों के लंबित योजनाओं का रिपोर्ट जमा करें. ताकि उसे स्वीकृति के लिए भेजा जा सके. बैठक में जिला स्थापना उपसमाहर्ता रवि शंकर, डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola