क्राइम ब्रांच रांची के फोन कॉल से महिला बैंककर्मी परेशान
गुमला. रांची से क्राइम ब्रांच के नाम पर एक युवक बैंक ऑफ इंडिया गुमला शाखा की एक महिला कर्मी को फोन कर परेशान कर रहा है. कई दिनों से फोन कॉल आ रहा है. युवक किसी खाता की जानकारी लेना चाह रहा है. युवक जिस खाता का नंबर बता रहा है, वह बैंक ऑफ इंडिया […]
गुमला. रांची से क्राइम ब्रांच के नाम पर एक युवक बैंक ऑफ इंडिया गुमला शाखा की एक महिला कर्मी को फोन कर परेशान कर रहा है. कई दिनों से फोन कॉल आ रहा है. युवक किसी खाता की जानकारी लेना चाह रहा है. युवक जिस खाता का नंबर बता रहा है, वह बैंक ऑफ इंडिया का नहीं है. युवक को समझाने के बाद भी वह फोन करने से बाज नहीं आ रहा है.
इससे बैंक के कार्य में बाधा पहुंच रही है. इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें फोन कॉल करनेवाले युवक का नाम अविनाश कुमार व सौरभ कुमार शर्मा बताया है. युवक के तीन मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया गया है. इसमें 9431588707, 8292750771 व 7091250400 है. इन तीनों नंबर से कई कॉल महिला बैंक कर्मी को आ चुका है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवक द्वारा अपशब्द का भी प्रयोग किया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










