नहीं मिल रहा इ-डिस्ट्रक्टि सेवा का लाभ
सिसई. सिसई प्रखंड क्षेत्र के लोगों को ई-डिस्ट्रक्टि सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है. गत 16 जून को सीएम द्वारा ई-डिस्ट्रक्टि सेवा का ऑनलाइन उदघाटन करने के बाद राज्य के सभी अंचलों में जाति, आय, आवासीय, जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना कर देना है. लेकिन सिसई अंचल में यह सेवा लागू नहीं […]
सिसई. सिसई प्रखंड क्षेत्र के लोगों को ई-डिस्ट्रक्टि सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है. गत 16 जून को सीएम द्वारा ई-डिस्ट्रक्टि सेवा का ऑनलाइन उदघाटन करने के बाद राज्य के सभी अंचलों में जाति, आय, आवासीय, जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना कर देना है. लेकिन सिसई अंचल में यह सेवा लागू नहीं किया गया है. वहीं सिसई अंचल मे गत एक सप्ताह से किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र बना कर निर्गत नहीं किया जा रहा है. वहीं पूर्व में ई-नागरिक सेवा के तहत एक प्रमाण पत्र बनवाने में मात्र 90 रुपये लगता था. जबकि ई-डिस्ट्रक्टि सेवा शुरू होने के बाद से छात्रों को 450 रुपये लग रहा है. जिस कारण भारी परेशानी हो रही है. हालांकि इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार व सीओ निशा कुमारी से भी बात किया गया. लेकिन वे सकारात्मक जवाब नहीं दे पाये. वहीं दूसरी ओर प्रमाण पत्रों के नहीं बनने क्षेत्र के छात्रों में रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










