बारिश से सड़कों पर जलजमाव, लोग परेशान
गुमला : जिले में दो दिनों से हो रही रूक रूक कर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सोमवार की सुबह व्यापारिक प्रतिष्ठान देर से खुले. बारिश से बाजार में चहल-पहल कम रही. सोमवार की सुबह से हो रही बारिश ने शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है. नालियों का […]
गुमला : जिले में दो दिनों से हो रही रूक रूक कर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सोमवार की सुबह व्यापारिक प्रतिष्ठान देर से खुले. बारिश से बाजार में चहल-पहल कम रही. सोमवार की सुबह से हो रही बारिश ने शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है. नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा था. नगर पंचायत द्वारा शहर में नियमित सफाई अभियान नहीं चलने से नालियों में भरा कचरा रहने के कारण नालियां जाम हो गयी थी.
जिसके कारण पानी सड़कों पर बह रहा है. नालियों में पानी भरने से उसमें भरा कचरा भी सड़कों पर आ गया. कई घरो में नालियों का पानी घुस गया. शहर के जशपुर रोड बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के समीप, अस्पताल मुख्य गेट, अस्पताल परिसर, डीएसपी रोड, कचहरी परिसर आदि प्रमुख स्थलों में जलजमाव हो गया. जलजमाव से शहर के वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डीएसपी रोड में जल जमाव होने से सशिमं विद्यालय के बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. जलजमाव होने से मुहल्लेवासी भी अपने वार्ड के पार्षद को वार्ड में सफाई व जलजमाव की समस्या से निजात कराने की बातें कहते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










