सीआरपीएफ ले सफाई अभियान चलाया

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर. सीआरपीएफ 218 बटालियन के अधिकारी व जवानों ने गुरुवार को चैनपुर प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारी व जवान हाथों में झाड़ू लेकर जगह-जगह जमा गंदगी की सफाई की. सुनसान जगह पर कचरों को जमा कर उसे जलाया गया. सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चला. श्री कुमार ने […]

विज्ञापन

चैनपुर. सीआरपीएफ 218 बटालियन के अधिकारी व जवानों ने गुरुवार को चैनपुर प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारी व जवान हाथों में झाड़ू लेकर जगह-जगह जमा गंदगी की सफाई की. सुनसान जगह पर कचरों को जमा कर उसे जलाया गया. सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चला. श्री कुमार ने कहा कि मनुष्य का शरीर अनमोल है. जिसे स्वच्छ व सुंदर रखना हम सभी का कर्तव्य है. स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने आसपास के जगह व वातावरण को साफ रखें. कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए. हर कोई अपने घर के आसपास सफाई करें. मौके पर लोगों ने सफाई अभियान में लोग अधिकारी व जवानों को नींबू का शरबत पिलायें. अभियान में पंकज कुमार, इबरार खान, बलजीत सिंह, एमके महादानी सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola