हंगामे के बाद युवक को थाना से छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की शाम को पकड़ा था. रात नौ बजे छोड़ दिया.27 गुम 11 में थाना में हंगामा करतीं महिलाएं.प्रतिनिधि, गुमलामारपीट के आरोप में शाम को पकड़े गये एक युवक को पुलिस को रात नौ बजे छोड़ना पड़ा. पुलिस द्वारा युवक को थाना में रखे जाने की सूचना पर काफी […]

विज्ञापन

मारपीट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की शाम को पकड़ा था. रात नौ बजे छोड़ दिया.27 गुम 11 में थाना में हंगामा करतीं महिलाएं.प्रतिनिधि, गुमलामारपीट के आरोप में शाम को पकड़े गये एक युवक को पुलिस को रात नौ बजे छोड़ना पड़ा. पुलिस द्वारा युवक को थाना में रखे जाने की सूचना पर काफी संख्या में महिलाएं थाना पहुंच गयी. आधा घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. महिलाओं ने हंगामा भी किया. अंत में पुलिस को दबाव में आकर युवक को छोड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक को छुड़ाने के लिए गुमला नगर पंचायत के चार वार्ड पार्षद भी गये थे. कई भाजपा नेता भी थे. इस संबंध में थाना प्रभारी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा गया था. लेकिन उसके ऊपर कोई मामला दर्ज नहीं था. जिस कारण उसे छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि दिलीप ने मारपीट के मामले में एफआइआर दर्ज किया है. उस पर जांच हो रही है. यहां बता दें कि मंगलवार को बड़ाइक मुहल्ला में नाली निर्माण को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट की घटना घटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola