::4::: वृद्धा की छह एकड़ जमीन पर दबंगों का कब्जा
मनमइत ने डीसी को आवेदन देकर जमीन छुड़ाने की मांग की पुश्तैनी घर वाले जमीन पर भी दबंगों का कब्जा है : मनमइत 27 गुम 2 में, डीसी से मिलने पहुंचे मनमइत साथ में उसकी बेटी.प्रतिनिधि, गुमलाघाघरा थाना क्षेत्र के ईचा बखरीटोली निवासी मनमइत तुरी (75) ने डीसी गौरी शंकर मिंज को आवेदन देकर गांव […]
मनमइत ने डीसी को आवेदन देकर जमीन छुड़ाने की मांग की पुश्तैनी घर वाले जमीन पर भी दबंगों का कब्जा है : मनमइत 27 गुम 2 में, डीसी से मिलने पहुंचे मनमइत साथ में उसकी बेटी.प्रतिनिधि, गुमलाघाघरा थाना क्षेत्र के ईचा बखरीटोली निवासी मनमइत तुरी (75) ने डीसी गौरी शंकर मिंज को आवेदन देकर गांव के दबंग लोगों द्वारा हड़पी गयी जमीन को वापस दिलाने की मांग की है. मनमइत ने बताया कि ईचा बखरीटोली गांव में विभिन्न प्लॉटों में काफी जमीन है. जिसमें से लगभग छह एकड़ जमीन पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है. यहां तक पुश्तैनी घर पर भी कब्जा कर लिया और पुश्तैनी घर को तुड़वा कर पक्का मकान बनवाया है. इस संबंध में मनमइत ने सबसे पहले गत दिनों गुमला आये सीएम को आवेदन देकर दबंगों से जमीन दिलाने की मांग की थी. तब सीएम ने मनमइत को डीसी से मिलने की बात कही थी. सीएम से बात होने के बाद मनमइत बुधवार को अपनी पुत्री आशा देवी के साथ डीसी से मुलाकात की और हड़पी गयी जमीन के बारे में जानकारी देते हुए वापस दिलाने की मांग की. मनमइत ने बताया कि गांव के दबंग जिस जमीन को हड़पना चाह रहे हैं. वह जमीन हमारी है. उक्त जमीन के कागजात भी हमारे पास है और प्रति वर्ष सालाना रसीद भी कटाते हैं. जमीन के कागजात पर मनमइत के ससुर मदरू तुरी, भुगलु तुरी व पति अकलु तुरी का नाम अंकित है. मनमइत कहती है कि दबंग लोग मनमानी कर रहे हैं. मनमइत तुरी की बात सुनने के बाद डीसी ने मनमइत तुरी को घाघरा बीडीओ से मिलने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










