कृषि से ही विकास हो सकता है : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

24 गुम 35 में संबोधित करते कृषि मंत्री रंधीर सिंह.बिशुनपुर. प्रदेश के कृषि मंत्री रंधीर सिंह रविवार को बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. यहां विकास भारती बिशुनपुर व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों को देखा. क्षेत्र के किसानों से भेंट कर जानकारी ली. कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक […]

विज्ञापन

24 गुम 35 में संबोधित करते कृषि मंत्री रंधीर सिंह.बिशुनपुर. प्रदेश के कृषि मंत्री रंधीर सिंह रविवार को बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. यहां विकास भारती बिशुनपुर व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों को देखा. क्षेत्र के किसानों से भेंट कर जानकारी ली. कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संजय पांडेय से बात की. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में एक समारोह भी हुआ. जहां मंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि कृषि से ही हम राज्य का विकास कर सकते हैं. किसान हमारे पूंजी हैं. उनको हर प्रकार की सुविधा मिले. इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है. कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि जागरूकता रथ निकाला जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है. यह रथ गांव गांव जाकर लोगों को खेतीबारी करने के अलावा कई प्रकार की जानकारी देगा. सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी. इससे पहले मंत्री घाघरा प्रखंड पहुंचे थे. जहां उन्हें बागवानी के कार्यों को देखा. बाग में आम के फल को देख कर वे काफी खुश हुए. मंच का संचालन संजय पांडेय ने किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola