साक्षरता ही विकास का माध्यम है : हरिओम
24 गुम 29 में संबोधित करते हरिओम.कामडारा. जीएम हाई स्कूल कामडारा में रविवार को साक्षर भारत अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ. मुख्य अतिथि साक्षरता प्रबंधक हरिओम सुधांशु ने सभी बीटीओ को निरक्षरों को साक्षर बनाने का संकल्प दिलाया. कहा कि साक्षर एवं शिक्षा से ही हमारा देश व समाज आगे बढ़ेगा. […]
24 गुम 29 में संबोधित करते हरिओम.कामडारा. जीएम हाई स्कूल कामडारा में रविवार को साक्षर भारत अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ. मुख्य अतिथि साक्षरता प्रबंधक हरिओम सुधांशु ने सभी बीटीओ को निरक्षरों को साक्षर बनाने का संकल्प दिलाया. कहा कि साक्षर एवं शिक्षा से ही हमारा देश व समाज आगे बढ़ेगा. शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है. बीटी पढ़े- गढ़े के आदर्शों को अपना कर अपने पास पड़ोस के लोगों को साक्षर बनायें. श्री सुधांशु ने साक्षरता केंद्र को संचालित करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर अलखनारायण सिंह, राजेश शर्मा, दीपक मेटे, सीता देवी, परमेश्वरी, गीता, प्रतिमा, बसंत, पुरुषोतम, विष्णु गोप, बिंदेश्वर सिंह, सरस्वती देवी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










