ट्रांसफारमर नहीं बदलने पर सड़क जाम करेंगे उपभोक्ता

Updated:
विज्ञापन

घाघरा. घाघरा प्रखंड क्षेत्र स्थित गम्हरिया टंगराकोना के बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग गुमला से गांव के खराब ट्रांसफारमर को बदलने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने विभाग के अधीक्षण अभियंता को आवेदन दिया है. इसकी प्रतिलिपि डीसी, एसपी व गुमला एसडीओ को भी दिया गया है. प्रकाश उरांव, अजय उरांव, शनि उरांव, […]

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा प्रखंड क्षेत्र स्थित गम्हरिया टंगराकोना के बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग गुमला से गांव के खराब ट्रांसफारमर को बदलने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने विभाग के अधीक्षण अभियंता को आवेदन दिया है. इसकी प्रतिलिपि डीसी, एसपी व गुमला एसडीओ को भी दिया गया है.

प्रकाश उरांव, अजय उरांव, शनि उरांव, बाल किशुन उरांव, संजय महली, कलिपा उरांव, सुजीत कुजूर, सरोज उरांव, निमय उरांव, भैयाराम उरांव, राजेश उरांव, तेंबार उरांव, सनिया उरांव सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में बिजली सुविधा बहाल करने के लिए बिजली कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन ट्रांसफारमर मात्र 10 केबी का लगाया गया. क्षमता कम होने के कारण ट्रांसफारमर जल गया. मई माह के अंदर ट्रांसफारमर यदि नहीं बदला जाता है तो एक जून को गम्हरिया गांव में सड़क जाम करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola