:4::: डायन बिसाही में महिला की हत्या
रविवार से गायब थी. सोमवार को शव मिला.11 गुम 12 में घटना की जानकारी देते परिजनगुमला. गुमला थाना के ढिंढौली छापरटोली गांव निवासी चमरी खडि़याइंन (45) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. उसका शव करिया टोंगरी के पास फेंका हुआ मिला. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या डायन-बिसाही में हुई […]
रविवार से गायब थी. सोमवार को शव मिला.11 गुम 12 में घटना की जानकारी देते परिजनगुमला. गुमला थाना के ढिंढौली छापरटोली गांव निवासी चमरी खडि़याइंन (45) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. उसका शव करिया टोंगरी के पास फेंका हुआ मिला. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या डायन-बिसाही में हुई है. मृतका का बेटा घुरन खडि़या व सुरेंद्र खडि़या ने बताया कि उसकी मां चमरी रविवार की शाम से गायब थी. काफी खोजबीन किये, जब नहीं मिली तो छोड़ दिये. सोमवार की सुबह को कुछ लोगों ने आकर बताया कि करिया टोंगरी के पास शव है. जब जाकर देखा तो शव चमरी का था. घटना की सूचना पर गुमला थाना के पुअनि रामनरेश पासवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. मृतका के बेटों ने कहा कि हत्या किसने व क्यों की है, इसका पता नहीं है. उन लोगों को शक है कि डायन-बिसाही में ही गांव के कुछ लोग हत्या किये होंगे. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










