जीवन सुखमय और उज्ज्वल बनायें : फा प्रकाश
11 गुम 5 में, कार्यक्रम में छात्र व फादर प्रकाश.चैनपुर. ग्राम स्वराज स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में सोमवार को बरवे हाई स्कूल हॉल चैनपुर में ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित संगोष्ठी का उदघाटन प्राचार्य फादर प्रकाश कुजूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कहा कि ज्ञान रूपी जानकारी प्राप्त करने […]
11 गुम 5 में, कार्यक्रम में छात्र व फादर प्रकाश.चैनपुर. ग्राम स्वराज स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में सोमवार को बरवे हाई स्कूल हॉल चैनपुर में ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित संगोष्ठी का उदघाटन प्राचार्य फादर प्रकाश कुजूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कहा कि ज्ञान रूपी जानकारी प्राप्त करने के बाद छात्राएं अपना जीवन सुखमय और उज्ज्वल बना सकती हैं. संस्था की शांति कुमारी और रीना कुमारी ने किशोरी अवस्था में लड़कियों में होनेवाले शारीरिक परिवर्तन के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर सुजाता खलखो, फातिमा, गुलाब एक्का, निर्मला खलखो सहित लगभग 100 छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










