::::::: गुमला में बहुत जल्द बाइपास सड़क बनेगा

Updated:
विज्ञापन

30 गुम 13 में, डुमरडीह गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास. गुमला. सीएम रघुवर दास की घोषणा के अनुसार गुमला में बहुत जल्द बाइपास सड़क बनेगा. संभवत: गुमला को रेलवे लाइन से भी जोड़ने की दिशा में जल्द ही पहल हो सकती है. सीएम ने यह घोषणा गुरुवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम […]

विज्ञापन

30 गुम 13 में, डुमरडीह गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास. गुमला. सीएम रघुवर दास की घोषणा के अनुसार गुमला में बहुत जल्द बाइपास सड़क बनेगा. संभवत: गुमला को रेलवे लाइन से भी जोड़ने की दिशा में जल्द ही पहल हो सकती है. सीएम ने यह घोषणा गुरुवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की. कहा कि सड़क और रेल लाइन बनाने के लिए सरकार को जमीन की आवश्यकता है. इसके लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है. इसके एवज में जमीन मालिकों को चार गुणा कीमत मिलेगी. लेकिन इसे सफल बनाने के लिए आम जनता का सहयोग जरूरी है. वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि कई लोग विकास विरोधी कार्य कर रहे हैं. हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. सीएम ने कहा कि राज्य में किसानों के समक्ष बड़ी समस्या पानी पटवन की है. इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक गांव में चेकडैम बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा सीएम ने एक माह के अंदर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाने की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola