पार्टी और माटी के लिए काम करेंगे

Updated:
विज्ञापन

गुमला : पूर्व विधायक भूषण तिर्की दोबारा झामुमो के जिला अध्यक्ष चुने गये. अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वे शुरू से ईमानदारी पूर्वक पार्टी व माटी के लिए काम करते आये हैं. झामुमो बलिदानी पार्टी है. झारखंड अलग राज्य करने व यहां के विकास के लिए झामुमो ने अपना खून बहाया है. शिबू सोरेन […]

विज्ञापन
गुमला : पूर्व विधायक भूषण तिर्की दोबारा झामुमो के जिला अध्यक्ष चुने गये. अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वे शुरू से ईमानदारी पूर्वक पार्टी व माटी के लिए काम करते आये हैं. झामुमो बलिदानी पार्टी है. झारखंड अलग राज्य करने व यहां के विकास के लिए झामुमो ने अपना खून बहाया है. शिबू सोरेन ने राज्य को अपना पूरा जीवन दे दिया.
आज भी वे राज्य के विकास व तरक्की के लिए काम करते आ रहे हैं. जिले की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बहुत जल्द चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. यहां सबसे ज्यादा पलायन हो रहा है. गुमला की बेटियां दिल्ली में बेची जा रही है. लेकिन सरकार पलायन रोकने में विफल है. भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. पार्टी के सभी नेताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola