अस्पताल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : सदर अस्पताल गुमला असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है. कारण अस्पताल में निरंतर चोरी की घटना हो रही है. यहां तक कि धमकी देकर मरीजों से पैसे लूटने का मामला भी सामने आया है. पुरुष वार्ड के बेड नंबर एक में तीन अप्रैल से इलाजरत मरीज सेमल असरो निवासी पुजारी नागेश्वर […]
विज्ञापन
गुमला : सदर अस्पताल गुमला असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है. कारण अस्पताल में निरंतर चोरी की घटना हो रही है. यहां तक कि धमकी देकर मरीजों से पैसे लूटने का मामला भी सामने आया है.
पुरुष वार्ड के बेड नंबर एक में तीन अप्रैल से इलाजरत मरीज सेमल असरो निवासी पुजारी नागेश्वर दुबे (65) इलाजरत है. नागेश्वर ने बताया कि रविवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे एक अज्ञात युवक वार्ड में प्रवेश कर वार्ड का लाइट बंद कर उससे पैसे की मांग करने लगा. कहा कि जान प्यारी हो तो जितना पैसा पकड़े हो दे दो.
जिसे देख कर बेड नंबर चार में इलाजरत मरीज ने उसका विरोध किया, तो उसने मच्छरदानी का डंडा लेकर उसे धमकाया. कहा कि तुम चुपचाप सो जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. ये सब देख मेरी पुत्री गीता देवी डर से उसे लगभग 500 रुपये दे दिया. वहीं सुनने के बाद मेरे साथ मेरी पुत्री गीता देवी ने उसे पैसा दे दिया. पैसा लेने के बाद वह फरार हो गया.
वहीं महिला वार्ड में इलाजरत कांसीर निवासी खुशनुदा खातून के पुत्र मो तबरेज आलम का मंगलवार की रात अज्ञात चारों कपड़े व पर्स की चोरी कर ली. वहीं महिला वार्ड में इलाजरत सिलम निवासी नेहा कुमारी के परिजनों का मोबाइल चाजर्र व दवा की भी चोरी कर फरार हो गये. मरीज के परिजनों ने इसकी मौखिक शिकायत अस्पताल प्रबंधन से भी की है.
इस संबंध में डीएस राजकुमार बेक ने कहा कि मरीज के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत नहीं की है. शिकायत आयेगी, तो कार्रवाई की जायेगी. सीएस डॉ कैप्टन एसएन झा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है. डीएस से जानकारी लेकर व्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. जिससे चोरी की घटनाओं में रोक लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










