ललित की पैसे को लेकर हत्या हुई थी

Updated:
विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना से आठ किमी दूर टोटो नवाडीह के समीप से बरामद शव की पहचान नदीटोली निवासी ललित उरांव के रूप में की गयी. उसकी पहचान बड़ी बहन लक्ष्मी खेस ने की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. अपराधियों ने पैसे को लेकर उसकी हत्या की है. क्योंकि […]

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना से आठ किमी दूर टोटो नवाडीह के समीप से बरामद शव की पहचान नदीटोली निवासी ललित उरांव के रूप में की गयी. उसकी पहचान बड़ी बहन लक्ष्मी खेस ने की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. अपराधियों ने पैसे को लेकर उसकी हत्या की है. क्योंकि होली पर्व के एक दिन पहले वह अपनी बहन से किसी काम को लेकर दस हजार रुपये लिया था. इसके बाद से वह लापता था. होली के दिन उसका शव नवाडीह के समीप सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला था. पुलिस को शक है कि अपराधियों ने ललित की हत्या करने के बाद उसका पैसा लूट लिया. हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी थी. लेकिन शव को सड़क के किनारे फेंका गया. मृतक की बहन लक्ष्मी ने बताया कि ललित सिसई में अपने मामा के घर में रहता था. होली पर्व को लेकर वह गांव आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola