माहौल बिगाड़ने का प्रयास : फा रजत

Updated:
विज्ञापन

8 गुम 25 में जुलूस में शामिल लोगबसिया. चर्च एवं शिक्षण संस्थाओं में हो रही आगजनी व तोड़फोड़ के विरोध में रविवार को प्रखंड के ख्रीस्तीय समुदाय ने मौन जुलूस निकाला. जुलूस संत अन्ना चर्च परिसर से शुरू होकर कोनवीर, मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. पल्ली […]

विज्ञापन

8 गुम 25 में जुलूस में शामिल लोगबसिया. चर्च एवं शिक्षण संस्थाओं में हो रही आगजनी व तोड़फोड़ के विरोध में रविवार को प्रखंड के ख्रीस्तीय समुदाय ने मौन जुलूस निकाला. जुलूस संत अन्ना चर्च परिसर से शुरू होकर कोनवीर, मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. पल्ली पुरोहित फादर रजत एक्का ने कहा कि चर्च व शिक्षण संस्थानों में विगत एक दिसंबर से एक फरवरी 2015 के बीच विभिन्न तिथियों में नई दिल्ली के विभिन्न चर्च एवं शिक्षण संस्थानो मे असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. इससे ख्रीस्तीय समुदाय काफी मर्माहत है. सभा में निकोलस मुंडा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. साथ ही भारत सरकार से ऐसी घटना पर रोक लगाने की मांग भी की है. सभा के उपरांत ख्रीस्तीय समुदाय प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. मौके पर याकुब बाड़ा, सुनील कुजूर, अनिल कुजूर, ज्वाकिम मिंज, जेवियर कोंगाड़ी, ग्रेगोरी खेस, अंधरियस तिर्की, सि. मधु, सि निर्मला, कामिल मिंज सहित सैकड़ों ख्रीस्तीय विश्वासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola