साथ खाया-पीया, लाठी से दोस्त को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

भरनो (गुमला)रेमे बंगरू गांव की घटना पुसा उरांव की जान लीकरमचंद पर हत्या का आरोप8 गुम 20 में शव को उठा कर ले जाते लोगप्रतिनिधि, भरनो (गुमला)भरनो थाना क्षेत्र के रेमे बंगरू गांव में शनिवार की शाम करमचंद उरांव ने अपने दोस्त पुसा उरांव (18) की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के […]

विज्ञापन

भरनो (गुमला)रेमे बंगरू गांव की घटना पुसा उरांव की जान लीकरमचंद पर हत्या का आरोप8 गुम 20 में शव को उठा कर ले जाते लोगप्रतिनिधि, भरनो (गुमला)भरनो थाना क्षेत्र के रेमे बंगरू गांव में शनिवार की शाम करमचंद उरांव ने अपने दोस्त पुसा उरांव (18) की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से करमचंद फरार है. पुसा के पिता चारो उरांव ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, होली के दिन पुसा का छोटा भाई रंथु उरांव व करमचंद उरांव जिरहुल गांव गये हुए थे. नशे में दोनों ने कुछ हरकत की, तो ग्रामीणों ने उनकी जम कर पिटाई कर दी. दूसरे दिन शनिवार की शाम पुसा व करमचंद एक साथ खाना-पीना कर रहे थे. इसी दौरान जिरहुल गांव में घटी घटना व किसी लड़की को लेकर दोनों आपस में लड़ बैठे. गुस्से में करमचंद ने पुसा को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी लड़की को लेकर दोनों में विवाद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola