::4:::: बोतल व्यवसायी बेहोश मिला

Updated:
विज्ञापन

15 गुम 22 में बेहोश पड़ा व्यवसायी. गुमला. शहर के दारूटोली निवासी सह बोतल व्यवसायी कन्हाई लाल सिन्हा संदेहास्पद स्थिति में बेहोश मिला. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती किया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक डॉ सौरभ प्रसाद ने रिम्स रेफर कर दिया. इस संबंध में छोटे भाई विजय सिन्हा ने बताया कि वह […]

विज्ञापन

15 गुम 22 में बेहोश पड़ा व्यवसायी. गुमला. शहर के दारूटोली निवासी सह बोतल व्यवसायी कन्हाई लाल सिन्हा संदेहास्पद स्थिति में बेहोश मिला. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती किया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक डॉ सौरभ प्रसाद ने रिम्स रेफर कर दिया. इस संबंध में छोटे भाई विजय सिन्हा ने बताया कि वह मंगलवार को शहरी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट में बोतल की दुकान लगाने दस बजे घर से निकला था. उसके पास लगभग तीन हजार रुपये भी थे. बाजार खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार की सुबह आठ बजे स्थानीय लोगों ने भाई के बाजार टांड़ में बेहोश पड़ा होने की जानकारी दी. वहां से उसे उठाकर सदर अस्पताल में भरती किया है. डॉ सौरभ ने कहा कि मरीज की स्थिति काफी चिंताजनक है. प्राथमिक इलाज करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola