इलेक्ट्रीक डेटोनेटर के साथ नक्सली पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

बिशुनपुर. भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. उसका नाम गुप्त रखा गया है. हुलिया से वह माओवादी का हार्डकोर लग रहा है. फ्रेंचकट दाढ़ी है. उसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रीक डेटोनेटर व एक पिस्तौल मिला है. पुलिस उसे अभी गुरदरी थाना […]

विज्ञापन

बिशुनपुर. भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. उसका नाम गुप्त रखा गया है. हुलिया से वह माओवादी का हार्डकोर लग रहा है. फ्रेंचकट दाढ़ी है.

उसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रीक डेटोनेटर व एक पिस्तौल मिला है. पुलिस उसे अभी गुरदरी थाना में रख कर पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ मोहम्मद अरशी ने उससे काफी देर तक पूछताछ किया है. नक्सली ने कई जानकारी दिया है.

अभी भी नक्सली उस इलाके में अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार अरविंद जी के दस्ते से मुठभेड़ के बाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है. जिससे नक्सलियों को पकड़ सके. सूचना मिली है कि एक नक्सली के साथ कुछ समर्थकों को भी पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है. परंतु पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. एसडीपीओ व एएसपी के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola