कम मजदूरी मिल रही है, रोष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बाहर से लाये गये मजदूर झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों से मुलाकात की गुमला : गुमला के चंदाली में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यरत मजदूरों को कम मजदूरी मिल रही है. इसका खुलासा तब हुआ, जब झारखंड मजदूर यूनियन के […]
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बाहर से लाये गये मजदूर
झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों से मुलाकात की
गुमला : गुमला के चंदाली में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यरत मजदूरों को कम मजदूरी मिल रही है. इसका खुलासा तब हुआ, जब झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह मंगलवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे. मजदूरों ने कम मजदूरी मिलने की शिकायत श्री सिंह से की थी.
मजदूरों ने बताया कि रेजा व कुली का काम करने वाले मजदूरों का मजदूरी दर 197 रुपये है. लेकिन 197 रुपये की जगह किसी को 160 रुपये तो किसी को 170 रुपये दिया जा रहा है. लेकिन यहां सबसे बड़ी बात यह है कि कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में कार्यरत अधिकतर मजदूर बाहर के हैं. हजारीबाग, खगड़िया, कोरबा, छत्तीसगढ़ और रांची जैसे जगहों से मजदूर गुमला में आकर काम कर रहे हैं. जबकि स्थानीय मजदूर बहुत कम हैं. राजेश ने बताया कि बीपी कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य कराया जा रहा है. मजदूरों को कम मजदूरी मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










