पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बेच दिया

Updated:
विज्ञापन

पालकोट की सुमित्र को दिल्ली में बेचा 10 साल से सुमित्र लापता है. मां परेशान सीडब्ल्यूसी से बेटी को लाने की गुहार गुमला : वर्ष 2005 में सुमित्र कुमारी को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया. अब दस साल हो गया. सुमित्र दिल्ली में कहां है. परिजनों को पता नहीं. उसकी मां रतनी लोहराइन […]

विज्ञापन
पालकोट की सुमित्र को दिल्ली में बेचा
10 साल से सुमित्र लापता है. मां परेशान
सीडब्ल्यूसी से बेटी को लाने की गुहार
गुमला : वर्ष 2005 में सुमित्र कुमारी को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया. अब दस साल हो गया. सुमित्र दिल्ली में कहां है. परिजनों को पता नहीं. उसकी मां रतनी लोहराइन अपनी बेटी के आने का इंतजार कर रही है. आंखें पथरा गयी. परंतु बेटी नहीं आयी. रतनी को उसके ही प्रेमी शंकर उरांव ने दिल्ली में ले जाकर बेचा है.
शंकर ने सुमित्र को पहले प्रेम जाल में फंसाया. फिर घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया और उसे बेच दिया. पालकोट प्रखंड के बघिमा हंसदोन गांव की रहनेवाली रतनी लोहराइन ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से अपनी बेटी को दिल्ली से लाने की गुहार लगायी है.
रतनी ने गांव के ही शंकर उरांव पर सुमित्र को दिल्ली में ले जाकर बेचने का आरोप लगाया है. शंकर अभी गांव में ही है. रतनी ने कई बार शंकर से कहा कि उसकी बेटी को वापस ला दो. परंतु शंकर लाने को तैयार नहीं है. बस वह इतना बताता है कि सुमित्र पुरानी दिल्ली में है. जाकर ले आओ. मां रतनी के अनुसार शंकर ने सुमित्र को प्यार में फंसा कर उसकी बेटी को धोखा दिया है. अब शंकर दूसरी शादी कर लिया है.
नौंवी कक्षा में पढ़ती थी सुमित्र :रतनी ने सीडब्ल्यूसी को लिखित कंपलेन की है. उसने बताया कि उसके पति का तीन साल पहले निधन हो गया है. तीन बच्चे हैं. गरीबी के कारण दो बेटे पंजाब में काम करते हैं. वे लोग गांव आते रहते हैं. परंतु उसकी बेटी सुमित्र कहां है. उसका पता नहीं चल रहा है. रतनी ने बताया कि सुमित्र नौंवी कक्षा में पढ़ती थी. उस समय उसकी उम्र 14 साल था. अब तो 24 साल की हो गयी होगी.
रतनी ने लिखित शिकायत की है. चूंकि जब लड़की को दिल्ली में बेचा गया था. उस समय उसकी उम्र 14 साल थी. इसलिए पहले अहतू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
तागरेन पन्ना, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola