पुराने कांप्लेक्स को नहीं तोड़ने दे रहे दुकानदार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा के चांदनी चौक स्थित पुराने जजर्र कांप्लेक्स को तुड़वाने के लिए प्रखंड प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ रहा है. पुराने जजर्र कांप्लेक्स को तोड़ कर वहां नया मार्केट कांप्लेक्स बनाया जाना है. लेकिन दुकानदार कांप्लेक्स को नहीं तोड़ने पर अड़े हुए हैं. मंगलवार को घाघरा के प्रभारी बीडीओ रविंद्र गुप्ता जब […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा के चांदनी चौक स्थित पुराने जजर्र कांप्लेक्स को तुड़वाने के लिए प्रखंड प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ रहा है. पुराने जजर्र कांप्लेक्स को तोड़ कर वहां नया मार्केट कांप्लेक्स बनाया जाना है.
लेकिन दुकानदार कांप्लेक्स को नहीं तोड़ने पर अड़े हुए हैं. मंगलवार को घाघरा के प्रभारी बीडीओ रविंद्र गुप्ता जब कांप्लेक्स पहुंचे तो, दुकानदारों से उनकी तीखी नोक-झोंक हुई. जिस कारण बीडीओ को पुलिस प्रशासन का सहारा लेना पड़ा. मौके पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह भी पहुंचे, लेकिन दुकानदारों ने उनकी भी बात नहीं मानी.
प्रदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, भगवान दास सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि घाघरा में सरकारी जमीनों पर दबंगों का राज चल रहा है. ऐसी स्थिति में हम शेड नहीं तोड़ने देंगे. यदि तोडेंगे तो, दबंग इस जमीन पर रातोंरात भवन निर्माण कार्य करना शुरू कर देंगे. पहले अतिक्रमण हटायें, फिर हम शेड तोड़ने देंगे.
इस बात को लेकर दुकानदारों और बीडीओ के बीच काफी देर तक बहस हुई. अंतत: बीडीओ ने सीआइ ब्रजेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि दुकाने तोड़ने संबंधी नोटिस लगा दें. 13 फरवरी तक हर हाल में पुराने जजर्र कांप्लेक्स को तोड़ कर हटाना है. इसके बाद ही नया मार्केट कांप्लेक्स भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा. यदि 13 फरवरी तक दुकान तोड़ कर नहीं हटाया जाता है तो, जेसीबी मशीन लगवा कर दुकानें तोड़वायी जायेगी. जेसीबी मशीन का खर्च भी दुकानदार ही वहन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










