शिक्षा के लिए बच्चों को विद्यालय भेजें

Updated:
विज्ञापन

गुमला : ऑक्सब्रीज आवासीय विद्यालय डुमरडीह में सोमवार को पांचवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय सचिव बहुरा साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया. सचिव बहुरा साहू ने कहा कि आक्सब्रीज विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य […]

विज्ञापन

गुमला : ऑक्सब्रीज आवासीय विद्यालय डुमरडीह में सोमवार को पांचवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय सचिव बहुरा साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया. सचिव बहुरा साहू ने कहा कि आक्सब्रीज विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बना रहा है.

यह सराहनीय कदम है. बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु विद्यालय भेजना जरूरी है. यदि कोई गरीबी के कारण बच्च को पढ़ाता नहीं, तो यह बच्चों के साथ अन्याय है. गरीब बच्चों के लिए विद्यालय प्रबंधन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं. पादरी विजय कुमार ने बच्चों को शिक्षकों के बताये मार्गदर्शन को ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने की शुभकामनाएं प्रदान की.

इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्य बाल विभूति रत्नाकर ने स्वागत भाषण में अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं सत्र 2013-14 में शत प्रतिशत सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. जिसमें वर्ग प्रथम के शिवा साहू, द्वितीय की छात्र नेहा कुमारी, तृतीय की छात्र खुशी कुमारी, वर्ग चतुर्थ की छात्र नेहा कुमारी व वर्ग पंचम के छात्र रूपेश कुमार जायसवाल शामिल है.

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज सिंह, पूनम प्रसाद, नीलम प्रसाद, सोनिया नायक, बबीता साहा, ओम प्रकाश, कनकलता, फुलजेनसिया, कीर्ति चौधरी, आलोक मिंज, प्रतिमा कुजूर, चेतना प्रिया सहित अभिभावक व छात्र-छात्रएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola