15 खोड़हा दलों ने पेश किये नृत्य

Updated at : 07 Oct 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
15 खोड़हा दलों ने पेश किये नृत्य

कैंबा गांव के इंद मेला टोंगरी में ग्रामीणों द्वारा इंद मेला का आयोजन

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट प्रखंड की टेंगरिया पंचायत स्थित कैंबा गांव के इंद मेला टोंगरी में ग्रामीणों द्वारा इंद मेला का आयोजन किया गया. इंद मेला की शुरुआत गांव के अखाड़ा में पहान विजय इंदवार व पुजार चामू खड़िया ने विधिवत पूजा के बाद भगवान से अच्छी वर्षा देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही अच्छी फसल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए गांव में सुख-शांति के लिए विनती की गयी. इसके बाद इंद मेला टोंगरी में पारंपरिक मांदर व नगाड़ा के साथ आस पास के गांवों से आये 15 खोड़हा दलों की महिलाओं द्वारा नृत्य पेश किया गया. मुख्य अतिथि पालकोट थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि टेंगरिया गांव के समाज सेवी प्रेमचंद उरांव, विजय प्रसाद व महीपाल सिंह थे. इंद मेला में 15 खोड़हा दलों की महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य पेश करने के बाद इंद मेला कमेटी कैंबा द्वारा पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया. इसमें प्रथम पुरस्कार बागेसेरा जुमराटोली व दूसरा स्थान खिजूर टोली टेंगरिया व तीसरा स्थान कैंबा जामटोली गांव की नृत्य मंडली को मिला. सभी को डेग दिया गया. अतिथियों ने कहा कि परंपरा को बचाने के लिए वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक धरोहर को कायम व जीवित रखने के लिए इंद मेला का आयोजन किया जाता है. एक कहावात है जे नाची से बाची. इसलिए अपनी सभ्यता संस्कृति को जिंदा रखना है, तो पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलते हुए धरोहर को बचायें. मौके पर बासिल इंदवार, अरविंद टेटे, बिनोद खड़िया, जयराम खड़िया, दिलीप सोरेंग, राजेश इंदवार, संजय कुल्लू, सुजीत किंडो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola