गुमला के 15 बेस्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला के 15 बेस्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
गुमला. मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला ने शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर गुमला जिले के 15 बेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कुछ दिन पहले गुमला स्टेडियम में आइपीएल की तर्ज पर गेट टू गेदर क्रिकेट मैच हुआ था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया और सभी खिलाड़ियों को गुमला लीजेंड ट्रॉफी व शॉल देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान मुख्य अतिथि वन विभाग गुमला के प्रधान लिपिक आशीष कुमार भगत के हाथों दिया गया. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में आयुष राज, मुकेश कुमार पांडया, जावेद अली, पंकज बाड़ा, कमल गुप्ता पाठन, श्रीकांत शुक्ला, नीलांबर साहू, आलोक लकड़ा, यमुना झा, एकलव्य उरांव, अहमद रजा, केतन शेखर, अजय गुप्ता, राजकिशोर उरांव है. सबसे अनुशासित टीम का पुरस्कार रोहित उरांव को दिया गया. मौके पर आशीष भगत ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल व खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखने के लिए लगातार मॉर्निंग क्रिकेट क्लब बेहतर कार्य कर रहा है. मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा द लीजेंड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरुआत की गयी है, जिसका असर है कि इस प्रतियोगिता से गुमला ही नहीं दूसरे जिले व राज्य के खिलाड़ी भी जुड़ रहे हैं. आने वाले वर्ष में प्रतियोगिता और बेहतर हो. साथ ही दूसरे राज्य की टीमों को गुमला आमंत्रित किया जाये. इसके लिए जरूरी है कि हम सभी नि:स्वार्थ भाव से खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काम करें. मौके पर अंकित उरांव, अखिलेश कुमार, सुभाष लकड़ा, विशाल पासवान, लव सिंह, चंदन सिंह, मुकेश कुमार सोनी, भोला चौधरी, कुणाल शुक्ला, पंकज साहू, पंकज कुमार, कौशिक कुमार, मो मंजूर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










