145 ग्रामीणों की जांच कर दी गयी दवा

नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगा
गुमला. श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के महिला संगठन ने गुमला के पबेया गांव स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया. शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी एवं परमपूज्य गुरुदेव जी की पूजा-अर्चना व ग्रामीणों के बीच सूक्ष्म प्रसाद वितरण के साथ हुआ. शिविर में पबेया गांव समेत निकटवर्ती गांवों से दंत रोग से पीड़ित कुल 145 ग्रामीणों की जांच जिले के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविनाश यादव द्वारा किया गया. जांच के बाद उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधि, मेडिकेटेड ब्रश, पेस्ट आदि दिये गये. शिविर के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में महिला संगठन की नीता हरितीमा ने कहा कि संगठन के सौजन्य से इस तरह के सेवा कार्य निरंतर कराये जाते रहते हैं. उन्होंने शिविर की सफलता के लिए महिला संगठन की सभी सदस्याओं समेत चिकित्सक व विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया. महिला संगठन की गायत्री महापात्र ने ग्राम देवी के महात्म्य पर प्रकाश डाला और उनकी उपेक्षा के दुष्परिणामों की व्याख्या करते हुए नियमित पूजा-अर्चना पर जोर दिया. पद्मिनी मिश्रा ने ग्रामीणों को नशापान से दूर रह कर अपने बाल बच्चों की शिक्षा और संस्कार के प्रति सजग रहने की बात कही. रोहिणी प्रसाद, क्षमा गुप्ता आदि ने गांव के लोगों को नैतिकता व चारित्रिक उत्थान के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




