सोशल मीडिया पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी, घाघरा में आक्रोश, सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2020 5:35 PM

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला सोशल मीडिया में मां सरस्वती की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ घाघरा प्रखंड के लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने दिन के करीब एक बजे घाघरा चांदनी चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. लोगों के सड़क पर उतरने से रांची और नेतरहाट मार्ग जाम हो गया है. दर्जनों गाड़ियां […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

सोशल मीडिया में मां सरस्वती की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ घाघरा प्रखंड के लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने दिन के करीब एक बजे घाघरा चांदनी चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. लोगों के सड़क पर उतरने से रांची और नेतरहाट मार्ग जाम हो गया है. दर्जनों गाड़ियां सड़क जाम में फंस गयी है.

वहीं, घाघरा के लोग एक व्यक्ति द्वारा प्रतिमा पर गलत कमेंट करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. लोगों का गुस्सा देखते हुए पूरे चांदनी चौक इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. पुलिस लोगों का गुस्सा शांत करने में लगी हुई है. जबकि, लोग रूक-रूककर नारेबाजी कर रहे हैं और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि घाघरा के एक व्यक्ति ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर अपमानजनक कमेंट किया है. जिससे हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है. लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गलत कमेंट की निंदा कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola